
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। गजप्रस्थ के कविनगर रामलीला मैदान में विजय कौशल जी महाराज के मुखारबिंद से कही जा रही राम कथा मे पधारे बाबा सत्यनारायण मौर्य सिद्धपीठ दुधेश्वरनाथ मंदिर मे दर्शन करने पहुचे जहां रात्री लगभग 8:30 बजे गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम ने सत्यनारायण भेंट की।
इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम ने बाबा सत्यनारायण मौर्य को जिले के समस्त माननीय विधायक, सांसद व महापौर के नाम परिवर्तन का समर्थन करने की जानकारी देते हुए नगर निगम बोर्ड द्वारा महापौर सुनीता दयाल द्वारा रखे गये प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित होने की जानाकारी दी। 152 प्रमुख सामाजिक व्यापारिक संगठनो के समर्थन, 100 हवन की श्रंखला, हजारो की संख्या के साथ विभिन्न स्थानो पर कई मानव श्रंखला,टोल फ्री मिस्डकाल नम्बर पर लगभग सवा लाख मिस्डकाल सहित हस्ताक्षर अभियान मे नाम परिवर्तन के समर्थन मे लाखो हस्ताक्षर करते हुए जिले भर के नागरिको ने गाजियाबाद के नाम को बदलकर गजप्रस्थ करने का समर्थन किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार मे वर्तमान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने पिछले कार्यकाल मे नाम परिवर्तन कर गजप्रस्थ किये जाने की मांग को विधानसभा मे उठाया।
इतिहासकार कृष्णकान्त द्वारा आज के गाजियाबाद के पुराने नाम गजप्रस्थ के समर्थन मे अकाट्य साक्ष्य प्रशासन को उपलब्ध कराये हैं
संदीप त्यागी रसम ने यह जानकारी बाबा सत्यनारायण मौर्य को दी तो अपने चिर परिचित अंदाज मे बाबा ने इस नाम को अपमान का प्रतीक बताते हुए पुराने नाम को वापस रखे जाने को तर्कसंगत बताया व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शीघ्र निर्णय करने की मांग की, बाबा सत्यनारायण मौर्य ने संदीप त्यागी रसम को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूज्य महंत श्री नारायण गिरी जी के सानिध्य में संदीप त्यागी रसम के साथ रवि कटारिया उपस्थित रहे।संदीप त्यागी रसम ने पूज्य महंत श्री नारायण गिरी जी व बाबा सत्यनारायण मौर्य से आशीर्वाद लिया।



