Homeअध्यात्मसामाजिक

सुनील कौशल महाराज, नवनीत प्रिय दास, दामोदर लीला प्रभु की गरिमामयी उपस्थित में गोल्डन व्यू रिज़ॉर्ट में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 8 फरवरी को  के गोल्डन व्यू रिज़ॉर्ट में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य सुनील कौशल महाराज पधारे। मुख्य वक्ताओं के रूप में उमेश कुमार (प्रांत संगठन मंत्री – क्रीड़ा भारती), जगेंद्र कुमार (प्रांत संयोजक – धर्म जागरण), नवनीत प्रिय दास (अति विशिष्ट अतिथि) तथा एच. जी. दामोदर लीला प्रभु (इस्कॉन) उपस्थित रहे। सभी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक विचारों से विशाल जनसमूह को दिशा प्रदान की।
मुख्य संयोजक अश्वनी शर्मा ने कहा-
“पूज्य सुनील कौशल महाराज, पूज्य नवनीत प्रिय दास एवं पूज्य दामोदर लीला प्रभु के विचार अत्यंत प्रेरक रहे।”

कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को और अधिक भव्य बना दिया तथा उपस्थित जनमानस ने उनका भरपूर आनंद लिया। मंच संचालन विख्यात कवि मधुकर त्यागी ने किया, जबकि निखिल त्यागी कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मंचासीन रहे। स्थानीय पार्षद सुमनलता पाल ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति से सम्मेलन की गरिमा में वृद्धि की।
विभिन्न सोसायटियों- ओ.सी.-2, आशियाना, ऑरा चिमेरा, पाम रिज़ॉर्ट, गौर कैस्केड, ज्योति सुपर, क्लासिक रेज़ीडेंसी, गुलमोहर गार्डन, राज गार्डन, संगवान हाइट्स, ब्रेव हार्ट्ज़ आदि—के एओए प्रतिनिधियों की उपस्थिति अत्यंत उल्लेखनीय रही।
सम्मानित उपस्थितजनों में रामकुमार उपाध्याय, श्याम सुंदर, वीरेन्द्र अहलावत, विशाल शर्मा, दीपांशु मित्तल, रोहिनी दीप सेठ, नीलिमा शर्मा, रेनू बंसल, अभिषेक शुक्ला, सोनिका श्रीवास्तव, वेदप्रकाश सहित अनेक प्रमुख समाजजन सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका अरविंद तोमर (कार्यक्रम सूत्रधार एवं कोषाध्यक्ष) तथा अभिषेक चौधरी ने निभाई, जिन्होंने कई दिनों से समस्त योजनाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित व प्रचारित किया। साथ ही विराट हिन्दू सम्मेलन समिति के संयोजक एवं सम्मानित सदस्यों- राकेश चौधरी, सुशील कुमार मास्टर, राहुल सिंह, विकास चौधरी, मीनाक्षी कर्णवाल, दीपा सिरोही, राजेश शर्मा, श्रेयस त्यागी, सचिन, सुनीता ठाकुर, कालीचरण गुप्ता, पवन योगी, आकाश बंडल, मनोज गुप्ता, ए. के. वर्मा, मयंक अरोरा, जगमोहन वीरमान, राधेश्याम, सिद्धार्थ भारती, नीरज चौधरी, आनंद गौतम, विशाल वर्मा, मनोज कसाना, रवि कुमार, सतेंद्र त्यागी, नरेश कौशिक, के. के. तिवारी, विनेश अग्रवाल, संजय, विराट, सौरभ, संदीप शर्मा, उत्सव कृष्णात्रे, विकास गुप्ता, घनश्याम चौधरी तथा संजय तरीका की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही।

कार्यक्रम में उमड़े विशाल सनातनी जनसमूह ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और हिन्दू एकता की भावना से परिपूर्ण कर दिया। अंत में मुख्य संयोजक अश्वनी शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, समाज प्रतिनिधियों, संयोजकों, स्वयंसेवकों एवं समस्त हिन्दू सम्मेलन आयोग समिति तथा उपस्थित सनातनी परिवारों के प्रति गहन आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button