Homeशिक्षासामाजिक

एम. एम. एच. कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़/ कुलदीप)। एम. एम. एच. कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा साइंस, टेक्नोलॉजी और इंटर-डिस्सीप्लिनरी रिसर्च विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य आयोजक डॉ. मनोज कुमार ने केंद्रीय विषय पर परिचयात्मक वक्तव्य के साथ किया। 

प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने सभी सहभागियों और विद्वानों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र पाल ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। 

मुख्य अतिथि प्रो. एच. ओ. वत्स (नेशनल साइंस लैबोरेटरी, अहमदाबाद) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व पर अपना व्याख्यान दिया। उद्घाटन सत्र में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के रिसर्च हैड प्रो. बीरपाल ने विज्ञान और तकनीक को सामाजिक-आर्थिक विकास से जोड़ते हुए विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। 

डी. आर. डी. ओ. नई दिल्ली से आये श्री अजय कुमार ने कहा कि 21वीं सदी तकनीक की होगी और जो राष्ट्र अनुसंधान में आगे बढ़ेंगे वही प्रगति करेंगे। आईआईटी बीएचयू वाराणसी के प्रो. ए. के. श्रीवास्तव ने अपने शोध पत्रों के माध्यम से शोध के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

सम्मेलन में देशभर से 165 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुतिकरण हेतु पंजीकरण कराया। उद्घाटन सत्र का संचालन जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गार्गी ने किया। शोध पत्रों के सार को एब्स्ट्रैक्ट बुकलेट के रूप में प्रकाशित किया गया जिसका विमोचन सभी मुख्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से किया। 

आगे के तकनीकी सत्रों में लगभग 65 प्रतिभागियों ने शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुति दी। तीन स्थानों पर समानांतर सत्रों का सफल संचालन हुआ। समापन पर सेमिनार कन्वेनर डॉ. मनोज कुमार ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और शेष सत्रों के संचालन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button