Homeगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

पहले पोलियो को भगाया, अब टी. बी. की बारी है

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टी.बी. के विरुद्ध घोषित 100 दिन के सघन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद एवं रोटरी क्लब गाजियाबाद आइडियल संयुक्त रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में 50 चयनित पात्र क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।
कार्यक्रम रेड क्रॉस सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता के आह्वान पर आयोजित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. रिपुल तायल के नेतृत्व में रो. शकुन गर्ग एवं रेखा गर्ग द्वारा इस सेवा कार्य का प्रायोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला उप क्षय रोग अधिकारी डॉ. नेहा गोस्वामी ने गर्ग दंपति को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित क्षय रोगियों को दवाइयों का नियमित सेवन करने के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। साथ ही मांस एवं शराब के सेवन से दूर रहने और संक्रमण से बचाव हेतु घर एवं बाहर मास्क का प्रयोग करने का आग्रह किया गया।
रेड क्रॉस सदस्य मनोज अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम में डॉ. नेहा गोस्वामी, सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता, स्वाति जैन, राकेश गुप्ता, रिपुल तायल, सपना तायल, शकुन गर्ग, रेखा गर्ग तथा अजय सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग का भी इस अभियान को पूरा समर्थन प्राप्त हुआ।

इस पहल के माध्यम से टी.बी. उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button