
नोएडा। सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा नोएडा स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमंस के साथ संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके फर्स्ट सेकंड व थर्ड विनर को डीपीपी वूमेन सेफ्टी अनुकृति शर्मा जी के द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल पबित्र घोष असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रेंनिंग इनचार्ज देवेंद्र कौर सार्थक एक नई सोच के फाउंडर डॉक्टर संतोष उपाध्याय सामाजिक समरसता मंत्रालय के सदस्य सुमित सिंह सार्थक एक नई सोच के कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी निशा मिश्रा नीरज रावत के साथ ही सार्थक के सभी अधिकारी वॉलिंटियर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी वूमेन सेफ्टी गौतम बुद्ध नगर अनुकृति शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं नारी शक्ति व छात्राओं को मोटिवेट करते हुए अपने अनुभव साझा किया, और बताया कि कठिन परिश्रम व मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि मल्टीलेशन कंपनी विदेश में जॉब करने के बाद वह कैसे आईपीएस की परीक्षा पास की और वर्तमान समय में डीपी नोएडा वूमेन सेफ्टी के रूप में कार्य देख रही हैं। सार्थक एक नई सोच संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया संस्था के प्रिंसिपल पवित्र घोष जी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी वॉलिंटियर्स अपने कॉलेज स्टाफ टीचर्स व सार्थक की पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया, सार्थक एक नई सोच संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने नोएडा स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल, डायरेक्टर सभी स्टाफ टीचर्स और विशेष रूप से छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही डीसीपी अनुकृति शर्मा जी के प्रति समय देने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद आभार प्रकट किया।
डीसीपी अनुकृति शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकार बताते हुए हर अपने स्तर से हर संभव सहयोग करने की बात कही गयी। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जोश उमंग उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारे से पूरा हाल गूंज उठा।



