Homeअध्यात्मगाजियाबाद

आचार्य प्रमोद कृष्णम घायल: सिर में गंभीर चोट के बाद सर्जरी, स्वामी चक्रपाणि,नन्द गिरि ने की मुलाकात

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा)। आचार्य प्रमोद कृष्णम के आवास पर पैर फिसल जाने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उन्हें तत्काल यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, गाज़ियाबाद में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी सर्जरी की गई। जानकारी के अनुसार उनके माथे पर लगभग दो इंच से अधिक गहरा घाव हुआ है तथा चिकित्सकों द्वारा उनके सिर पर लगभग 40 टांके लगाए गए हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का हालचाल जानने के लिए श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज उनसे मिलने पहुँचे। उनके साथ श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महंत नारायण गिरि जी महाराज, अखाड़े के सचिव कंचन गिरि जी महाराज तथा अन्य संत भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज ने आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने बताया कि उनके सिर पर लगभग 40 टांके लगे हैं, किंतु वे पूर्ण साहस और धैर्य के साथ स्थिति का सामना कर रहे हैं। जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम जी पूर्व में भी अनेक कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना कर चुके हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः धर्म और राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुट जाएंगे।
उपस्थित संतों ने भी ईश्वर से प्रार्थना की कि आचार्य प्रमोद कृष्णम जी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हों और दीर्घायु रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button