
अयोध्या,(आनन्द धारा),19 मार्च को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां उन्होंने दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की, इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया, जिससे पूरा मंदिर शुभ मंत्रों से गूंज उठा, जो काफी अद्भुत था। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य भी मौजूद रहे। राममंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद आयोजित कार्यक्रम में हजारों रामभक्तों को स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि, ‘इसके साथ ही 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण परिपूर्ण हो गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू का यह दूसरा अयोध्या दौरा इस अवसर सीएम योगी ने सभी रामभक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं। बात दें रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 1 मई 2024 को अयोध्या आई थीं, तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था।



