Homeक्राइमनई दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली में अवैध गैस सिलिंडर भंडारण का भंडाफोड़, 223 सिलिंडर बरामद, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर खुर्द गांव में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों के भंडारण का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से कुल 223 एलपीजी सिलिंडर बरामद किए हैं और इस मामले में दो आरोपियों—हितेश राठी और अरविंद कुमार—को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ये सिलिंडर गैस एजेंसी को वापस करने के बजाय एक निजी गोदाम में छिपाकर रखे गए थे। बरामद सिलिंडरों में घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के भरे और खाली सिलिंडर शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास इन सिलिंडरों को रखने के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था। बिना अनुमति के इस तरह बड़ी संख्या में गैस सिलिंडरों का भंडारण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे इलाके में गंभीर हादसे का खतरा भी बना हुआ था।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button