Homeगाजियाबादसामाजिक

गाजियाबाद में संस्कार वैभव की मार्च माह साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। संस्कार वैभव की मार्च माह की साहित्यिक संगोष्ठी दिनांक 17 मार्च 2026 को पार्श्वनाथ सोसाइटी, गाजियाबाद में निधि वर्मा जी के आवास पर महिला दिवस सविशेष सभा के रूप में आयोजित की गई। सभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक सरस्वती वंदना से हुआ। गत माह की साहित्यिक गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव मनीषी सिन्हा द्वारा प्रस्तुत की गई।
अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन ने अपने वक्तव्य में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर बल दिया। स्वस्थ, शिक्षित महिला समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय, सकारात्मक योगदान दे सकती है। स्वास्थ्य संबंधित जानकारियाँ हर वर्ग की महिलाओं के लिए आवश्यक है। सभा में महिलाओं के महिमामय व नकारात्मक रूपों पर भी प्रकाश डाला गया। भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर बल दिया गया। इस अवसर पर नारी गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी गई।
सदन में मीराबाई का परिचय रेनूबाला सिंह द्वारा दिया गया। संगोष्ठी का विषय रहा – “नारी तेरे रूप अनेक“
मनीषी सिन्हा के कुशल संचालन में सभी सदस्यों ने अपनी रचना के माध्यम से महिलाओं की सकारात्मक व नकारात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। संध्या सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ।

इस मौके पर संगोष्ठी में मीना जैन, संध्या सिंह, निधि वर्मा, मधु मंत्री, आशा सक्सेना, मुक्ति बत्रा, शालिनी सिंह, ऋतु जैन, ईभा प्रसाद, लक्ष्मी भट्ट, विद्या गोलेसर,सुमन बिष्ट, रेनूबाला सिंह, मैत्री मेहरोत्रा, मनीषी सिन्हा, सुनीता सिंह, कुमू भटनागर के साथ अनेक महिला अतिथि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button