Homeनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

होली पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में चार कल्याणकारी योजनाओं का किया शुभारंभ

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। होली के अवसर पर महिलाओं और बेटियों को समर्पित इन योजनाओं को विशेष तोहफे के रूप में पेश किया गया।

शुभारंभ की गई योजनाओं में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा हेतु स्मार्ट कार्ड, मुक्त एलपीजी गैस सिलेंडर योजना, ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ तथा ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ योजना शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने सोनल, सीमा, किरण, ईशा और वंदना को ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ योजना के अंतर्गत लाडली योजना की राशि के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘नारी वंदन’ के संकल्प को दिल्ली सरकार ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button