
गौतम बुद्ध नगर,(आनन्द धारा)। प्लान इंडिया– वन स्टॉप सेंटर द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय, गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से जिला कारागार, लुक्सर, गौतम बुद्ध नगर (ट्रांसपोर्ट नगर, नोएडा) में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 233 बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे, क्षय रोग (टीबी) जांच, एचआईवी तथा सिफिलिस की जांच की गई। साथ ही उपस्थित बंदियों को एचआईवी/एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 300 व्यक्तियों को एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वन स्टॉप सेंटर – प्लान इंडिया की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान नीलम राठौर (केंद्र प्रबंधक) तथा प्रतिभा त्रिपाठी (परामर्शदाता) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल से टीबी एसटीएस दीपक कौशिक, आईसीटीसी परामर्शदाता नवनीत, मनोज गुप्ता, अखिलेश तथा रवि सेठी (रेडियोलॉजिस्ट) ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग प्रदान किया। साथ ही जिला कारागार के जेलर श्री संजय शाही एवं फार्मासिस्ट शिवशंकर गौतम का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।



