Homeनई दिल्लीशिक्षा

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 के एडमिशन शुरू, अप्रैल तक चलेगी ऑनलाइन प्रक्रिया

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं, यह प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी।

एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली चयन सूची 8 अप्रैल के आसपास जारी की जा सकती है। इसके बाद सीटों की उपलब्धता के अनुसार अगली सूचियां भी प्रकाशित होंगी। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एडमिशन के समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे, जैसे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ (आधार कार्ड या बिजली बिल) और कैटेगरी सर्टिफिकेट। अगर पैरेंट्स सरकारी नौकरी में हैं, तो उन्हें पिछले 7 साल की नौकरी और ट्रांसफर की जानकारी भी देनी होगी। इसीलिए पेरेंट्स को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले बच्चे की उम्र और कैटेगरी की जानकारी अच्छे से चेक कर लें और जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button