Homeव्यापार

पश्चिम एशिया तनाव का असर: लखनऊ में पावर पेट्रोल ₹2 महंगा, आम पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

लखनऊ,(आनन्द धारा)। शुक्रवार: लखनऊ में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर दिखने लगा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका और इजराइल के ईरान पर लगातार हमलों के चलते बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।

इसी बीच एलपीजी रसोई गैस की किल्लत के बीच शुक्रवार को लखनऊ में पावर पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ोतरी के बाद पावर पेट्रोल अब 103.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। हालांकि, पावर डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं, 19 मार्च 2026 तक सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। सामान्य पेट्रोल 94.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर आने वाले दिनों में घरेलू बाजार पर और अधिक पड़ सकता है। फिलहाल आम उपभोक्ताओं को राहत है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी चिंता का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button