Homeशिक्षासामाजिक

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, गाज़ियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष सी.ए. (डॉ.) अनुज गोयल ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सभ्य समाज की प्रगति महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। महिलाओं को शिक्षा, समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. पूनम गोयल ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। आवश्यकता इस बात की है कि समाज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान करे।
कार्यक्रम में विधि सलाहकार डॉ. जुगेश असपाल तथा रजिस्ट्रार दर्शन वीर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण साधन है और समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज ने किया। उन्होंने अपने संचालन में महिला सम्मान और समानता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से संचालित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता प्रेमा आर्य, लाइब्रेरी अध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता, पूजा, शिवांगी, राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।                                                  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button