
मुंबई,(आनन्द धारा)। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। यह गाना फिल्म केडी-द डेविल का हिस्सा है।
गाने में दिखाए गए बोल और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। कई लोगों का आरोप है कि गाने में अश्लीलता को जरूरत से ज्यादा दिखाया गया है, जिससे पारिवारिक दर्शकों के बीच असहजता पैदा हो रही है। कुछ यूजर्स ने इसे “बॉलीवुड में बढ़ती वल्गैरिटी” का उदाहरण बताया है।
हालांकि, गाने के समर्थकों का कहना है कि यह महज एक एंटरटेनमेंट नंबर है और इसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। उनका तर्क है कि आइटम सॉन्ग्स हमेशा से फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और दर्शकों को पसंद भी आते हैं।
अब देखना होगा कि बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या इसका असर फिल्म की रिलीज पर पड़ता है या नहीं।



