Homeगाजियाबादप्रदर्शनसामाजिक

सवर्ण समाज की एकता से डरकर सरकार ने शक्ति प्रदर्शन की अनुमति निररस्त की- बी के शर्मा हनुमान 

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राजनगर आरडीसी दुर्गा टावर मुख्यालय पर सवर्ण महासभा एवं नव युवा शक्ति संगठन की बैठक में यूजीसी को लेकर आर-पार की जंग लडने का निर्णय लिया गया। सवर्ण महासभा के प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि अब अन्याय की इन्तहा हो गई है। अतः अब समय आ गया है कि जब पूरे सवर्ण समाज को एकजुट होकर अपने बच्चों व आने वाली पीढी के भविष्य के लिए आर-पार की जंग करनी होगी। उन्होंने कहा कि सवर्ण महासभा एवं नव युवा शक्ति संगठन  तत्वाधान में 8 मार्च को जंतर मंतर पर यूजीसी के खिलाफ एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन किया जाना था। शक्ति प्रदर्शन में देश भर से लाखों की संख्या में सवर्ण समाज के लोगों को पहुंचना था। इससे सरकार डर गई और केंद्र सरकार की विशेष साजिश के तहत शक्ति प्रदर्शन की अनुमति को दिल्ली पुलिस द्वारा निरस्त कर दिया गया। ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि सरकार ने अनुमति भले ही निरस्त कर दी हो, मगर सवर्ण समाज की एकता की शक्ति को वह नहीं दबा सकती है। अब सवर्ण समाज अपने उपर हो रहे अन्याय व अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा क्योकि अब अन्याव व अत्याचार उनके बच्चों पर होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने यूजीसी के माध्यम से सवर्ण समाज के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय बनाकर समाज को बर्बाद करने का षडयंत्र रचा है। कोर्ट के  आदेश के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी प्रावधानों को वापस ना लिया जाना इस बात का सबूत है कि केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि सवर्ण समाज आगे बढे और समाज के बच्चे विकास करें। इसीलिए उसने सवर्ण समाज को बर्बाद करने के लिए यूजीसी को हथियार बनाया, मगर सवर्ण समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है और अपनी एकजुटता के बल पर सरकार को इस षडयंत्र को वापस लेने या सत्ता से बाहर होने के लिए मजबूर कर देगा। संयोजक वी के अग्रवाल ने कहा कि  8 मार्च को जंतर-मंतर पर होने वाली ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए जब देश के कौने कौने से भारी संख्या में सवर्ण समाज के योद्धा दिल्ली कुच करने लगे तो सरकार डर गई और प्रदर्शन की अनुमति को रद्द कर दिया गया।

इसी के चलते शनिवार को आपातकालीन बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को रामलीला कवि नगर मैदान पर सवर्ण समाज के योद्धा एकत्रित होंगे और वहां से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता सवर्ण महासभा के संयोजक सेवाराम त्यागी ने की जबकि प्रस्ताव को अनुमति के लिए वी के अग्रवाल ने सहमति जताई। मनोज त्यागी पूर्व पार्षद एवं महानगर संयोजक अशोक भारतीय, पंडित आरसी शर्मा नव युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष कृष्ण त्यागी , अरुण त्यागी द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार कर 8 मार्च को एकत्रित कार्यक्रम की अनुमति दी गई। बैठक में स्वर्ण समाज के सभी योद्धाओं से अपील की कि गाजियाबाद कवि नगर रामलीला मैदान में एकत्रित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button