Homeखेल

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत, 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा न्यूज़लैंड से महामुकाबला

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक खिताबी मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

टीम  इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

अब 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां भारत ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा, वहीं न्यूजीलैंड भी पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button