Homeगाजियाबादप्रदर्शन

यूजीसी कानून 2026 के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा, गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने यूजीसी कानून 2026 के विरोध में 6 मार्च 2026 को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभा के सदस्यों ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की और कहा कि यह कानून समाज में विभाजन पैदा करने वाला है।

सभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वे सरकार को इस कानून को वापस लेने के निर्देश दें। इस दौरान उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोगों ने यूजीसी कानून 2026 का जोरदार विरोध जताया।

इस मौके पर सर्वश्री रमेश राघव, आई.वी. राघव, देवपाल सिंह, राजकुमार सिंह बैस, आर.सी. कुशवाहा, नरपाल सिंह, एस.पी. राघव, विजेंद्र चौहान, मनोहर सिंह, एस.पी. सिंह, अनुराग सिंह, दिनेश राघव, अमर सिंह राठौड़, हरीश राजपूत, एम.एस. राणा सहित अन्य क्षत्रिय समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button