Homeसामाजिकसांस्कृतिक

बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बाँध कर मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व


गाजियाबाद (पवन शर्मा)। संजय नगर सेक्टर- 23 में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाया। यह पर्व हिन्दू धर्म में प्राचीन समय से चलता आ रहा है पर्व राखी का विशेष महत्व होता है, साधु संतों द्वारा यजमानों को रक्षा सूत्र बांधा जाने वाला भाई व बहनों का एक विशाल रक्षा बन्धन का पावन पर्व होता है जो प्रत्येक वर्ष सावन माह में आता है। जिसमें बहन, भईया भाभी और भतीजे को राखी बांधती हैं।

बताया जाता है कि यह पर्व महाभारत से जुड़ी एक कहानी है जिसमें भगवान श्री कृष्ण, द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे। द्रौपदी पंचकन्याओं में से एक मानी जाती हैं। एक समय की बात है कि भगवान श्री कृष्ण की उंगली में चोट लग जाती है और खून बहने लगता है, इसे रोकने के लिए द्रौपदी ने अपनी साड़ी के आंचल को चीरकर उनकी उंगली पर पट्टी बांधी थी। द्रौपदी की इस श्रद्धा और प्रेम को देखकर भगवान कृष्ण ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया था और कौरवों की सभा में द्रौपदी चीर हरण के समय चमत्कार करके अपनी द्रौपदी की लाज बचाई थी। ऐसा माना जाता है कि तभी से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा, जिसमें बहनें भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधती हैं और भाई बदले में बहने की रक्षा का वचन देते हैं।

इसलिए रक्षा बंधन त्यौहार का नाम संस्कृत शब्दावली में पाया जाता है, अत: रक्षा बन्धन का अर्थ है- बहन-भाई की कलाई पर एक रक्षा का सूत्र बांधती हे जो रक्षा करने हेतु बांधा जाता है जिसे रक्षाबंधन कहते हैं। इस शुभ अवसर पर श्री विमल कुमार, अभिनव कुमार, पवन शर्मा, लक्ष्य शर्मा, दीपा शर्मा, मीनाक्षी, पूजा शर्मा, सिमरन शर्मा, माहीं शर्मा ने भाई की कलाई पर स्नेहे भरा धागा बांध कर बहन-भाई के रिश्ते को मजबूत कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button