Homeअध्यात्मसामाजिक

छतरपुर दिल्ली में जिला स्तरीय सद्भावना सत्संग समारोह संपन्न

नई दिल्ली/छतरपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की इकाई शाखा असोला फतेहपुर बेरी द्वारा खाटू श्याम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला 100 फुटा रोड छतरपुर नई दिल्ली में सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से किया गया।
जिसमें वरिष्ठ प्रेमी प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार आदरणीय श्री धनपत राय जी ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया सत्संग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के छतरपुर क्षेत्रीय विधायक माननीय समाजसेवी आदरणीय श्री करतार तंवर जी, निगम पार्षद माननीय समाज सेवी आदरणीय श्री सुन्दर तंवर जी पधारे तथा अपने विचार रखते हुए संस्था के क्षेत्रीय आश्रम की किसी भी सेवा कार्य के लिए आश्वासन दिया। सत्संग समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में सुविख्यात एवं प्रसिद्ध आध्यत्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य पूज्य महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी, पूज्य महात्मा श्री विभूति बाईं जी मंचासीन थे, सर्वप्रथम वरिष्ठ प्रेमी भक्तों एवं स्थानीय निवासियों ने संत समाज व मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पूज्य महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी ने प्रभु के सच्चे नाम की महिमा का गुणगान करते हुए सत्संग व सद्गुरु के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया, तथा बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किया, पूज्य महात्मा श्री विभूति बाईं जी ने भी धर्मशास्त्रों के आधार पर अपने मार्मिक सत्संग विचार रखें। सद्भावना सत्संग समारोह में दक्षिणी जिला की सभी शाखाओं के प्रेमी भक्तों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था व सेवा कार्य श्री धर्मेंद्र तंवर जी, श्री जल सिंह जी, आदरणीय श्री चंदन सिंह बिष्ट जी की देखरेख में संपन्न हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शाखा प्रेमी/मानव सेवा दल व श्री राजेश छेत्री जी का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय निवासियों एवं भगवत प्रेमियों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की, सत्संग के पश्चात सभी को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।

समापन पर बोलते हुए मंच संचालक सुनील भार्गव जी ने सूचनाओं के साथ-साथ सभी का आभार व्यक्त किया ईश्वर वंदना के साथ कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button