
ग़ाज़ियाबाद। “मैराथन 2025 (अखंड भारत हेतु दौड़)” का ऐतिहासिक, उत्साहपूर्ण और भव्य आयोजन आज अखंड भारत मिशन के तत्वावधान में तथा पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में राजनगर एक्सटेंशन स्थित आयोजन स्थल पर सम्पन्न हुआ। चार हज़ार से अधिक धावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को अभूतपूर्व बना दिया, जिसने पूर्व सभी कीर्तिमानों को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास रच डाला।
यह आयोजन “स्वस्थ भारत – अखंड भारत” के संकल्प के साथ राष्ट्रप्रेम और स्वास्थ्य जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए एक जनआंदोलन के रूप में सामने आया। दौड़ की शुरुआत सेंट्रल एवेन्यू विपणन परिसर से हुई और समापन के. डब्ल्यू. दिल्ली 6 विपणन परिसर पर हुआ, जिससे पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।
पूज्य सुनील कौशल जी महाराज और नवनीत प्रिय दास महाराज की पावन उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जाओं से भर दिया। ग़ाज़ियाबाद वासियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में पूरे जोश और श्रद्धा से भाग लिया।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया जिनमें प्रमुख रूप से उमेश(प्रांत संगठन मंत्री, क्रीड़ा भारती), राहुल गोयल (सदस्य, भारतीय खाद्य निगम), गुलशन भांबरी, संजय गुसाईं, योगेश कुमार, वी.के. अग्रवाल, हेमंत त्यागी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), सुमन लता पाल (पार्षद), नितिन त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि राज कौशिक, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, देवेंद्र हितकारी, जिला पंचायत सदस्य पवन सहलोत, आयुष त्यागी काकड़ा, सुबोध त्यागी, संजय त्यागी, राज मोहन गोयल, संदीप वर्मा, हिमांशु शर्मा, आरिफ चौधरी, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अखंड भारत मिशन की समर्पित टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में अतुलनीय भूमिका निभाई। संस्थापक अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में मृदुल महेश (संयोजक), संदीप शर्मा (कोषाध्यक्ष), शुभम गर्ग (उपाध्यक्ष), आनंद द्विवेदी (संगठन मंत्री), प्रो. राजपाल त्यागी (पूर्व भाजपा महामन्त्री जिला ग़ाज़ियाबाद एवं संरक्षक), पवन योगी (निदेशक -एसआरडी समूह), महिला उपाध्यक्ष दीपा सिरोही, महिला टीम अध्यक्ष सीमा गोयल, निपुण त्यागी, प्राची मिश्रा, नितिका शुक्ला (संस्थापक फिट प्लस), सिमरन रंधावा, नीलम शर्मा, रितु गुप्ता, शशि श्रीवास्तव, प्रवीण त्यागी, बृजमोहन शर्मा, एम. पी. शर्मा, रणवीर प्रधान (संरक्षक), अशोक प्रधान, कमल शर्मा, के.के. पांडेय, निखिल त्यागी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अंकित बेलवाल, संजय तारिका, हरीश पंडित, आर.पी. शर्मा, लावण्या शुक्ला (फिट प्लस)राजबीर त्यागी, मीत तरिका, रोहित आर्य, और अधिवक्ता संजय शर्मा सहित पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।

आयोजन की सफलता में अनेक संस्थाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही। सेंट्रल एवेन्यू की ओर से दीपक शर्मा, संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, निखिल त्यागी और उनकी टीम तथा के.डब्ल्यू. दिल्ली 6 की ओर से प्रबंध निदेशक पंकज जैन और उनकी टीम ने आयोजन को सशक्त समर्थन प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त, डिकैथलोन, एचआरआईटी विश्वविद्यालय, स्मार्ट डेन, वेब पंडित, यशोदा अस्पताल, वर्दान हॉस्पिटल, समरकूल, एस आर समूह, थ्री एम प्रॉपर्टी बाज़ार, गृह प्रवेश, एमएमए जिम, बिग स्माइल फाउंडेशन तथा फिट प्लस हेल्थ टीम जैसे सहयोगी संस्थानों ने आयोजन को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
क्रीड़ा भारती ने इस आयोजन को एक जन-जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य चेतना और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया। यह मैराथन केवल एक खेल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी, मैराथन में मेडिकल एवं आयुष्मान कैंप जैसे विभिन्न व्यवस्थाएं भी की गई।

“अखंड भारत हेतु दौड़” का उद्घोष प्रत्येक धावक के कदमों के साथ गूंजता रहा, और ग़ाज़ियाबाद वासियों ने इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।