भव्य होली मिलन समारोह: ब्राह्मण समाज राजनगर एक्सटेंशन ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Photo of author

By Pawan Sharma

गाजियाबाद। ब्राह्मण समाज राजनगर एक्सटेंशन के तत्वावधान में एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सहयोग से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन आशियाना पाम कोर्ट क्लब हाउस में हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ। सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक, गरिमामयी और अविस्मरणीय बना दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि संजीव शर्मा (विधायक एवं महानगर अध्यक्ष, भाजपा गाजियाबाद) ने समाज को संबोधित करते हुए राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए एकजुटता और समर्पण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है, और हमें अपनी परंपराओं को संरक्षित रखते हुए सामाजिक उत्थान में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक जे.के. गौर (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा) एवं अति विशिष्ट अतिथि के.के. शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में
भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सचिव बाबूराम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मधु शर्मा सहित कई अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल शर्मा (चेयरमैन, पैरामाउंट ग्रुप) ने की, जबकि संरक्षक की भूमिका अशोक शर्मा ने निभाई।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संयोजक पवन योगी एवं योगेश मोहन कौशिक का विशेष योगदान रहा।

समारोह के प्रमुख आकर्षण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दिया और होली के रंगों को और अधिक जीवंत बना दिया।
कवि सम्मेलन एवं काव्य पाठ – प्रसिद्ध कवियों की ओजस्वी वाणी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सामाजिक एकता का संदेश – वक्ताओं ने समाज में एकता, परंपराओं और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया।
सम्मान समारोह – समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों को संजीव शर्मा, जे.के. गौर एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित विभूतियों में शामिल थे।
अभिषेक मैत्रेय, गजेन्द्र शर्मा, एन.पी. शर्मा, सचिन कौशिक, एम.पी. शर्मा, मृदुल महेश, एन.सी. पाराशर (अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज राजनगर एक्सटेंशन), संदीप शर्मा, राजेश शर्मा (रॉयल अमोरे) आदि
अश्वनी शर्मा के सफल संचालन ने मोहा मन
कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध सामाजिक चिंतक अश्वनी शर्मा ने अपने प्रभावशाली अंदाज में किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संजीव शर्मा के अटूट समर्पण की सराहना की।

उन्होंने Watica परियोजना में संजीव शर्मा के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज का हर व्यक्ति उन्हें अपने परिवार का अभिन्न अंग मानता है।

इसके साथ ही, उन्होंने जे.के.गौर एवं अशोक शर्मा के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल शर्मा के समाज के प्रति समर्पण को भी रेखांकित किया।

सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एन.पी. शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, एम.पी. शर्मा, बृजमोहन शर्मा, राकेश शर्मा (सिहानी), संतोष भारद्वाज, द्विजेन्द्र शर्मा (सचिव ब्राह्मण समाज), अनुज शर्मा, बिजेंद्र विद्रोही, सुजीत झा, ललन कुमार मिश्रा, निकुंज शर्मा, संतोष झा, सुनील शर्मा, मधुसूदन, विजय कुमार शर्मा, अंकित बेलवाल, नागेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, एस.डी. शर्मा, कुलदीप मिश्रा, प्रमेन्द्र त्रिपाठी, के.के. पांडेय, शिवेंद्र अवस्थी, आनंद शर्मा, बबलू शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, हरीश शर्मा, राहुल शर्मा, आनंद द्विवेदी आदि।

होली के रंगों संग सामाजिक समरसता का संदेश

यह भव्य आयोजन सामाजिक एकता, परंपराओं को सहेजने और समाज को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कवि सम्मेलन एवं काव्य पाठ ने माहौल को और अधिक रोचक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।

होली के रंगों और उल्लास के बीच भाईचारे, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया, जिससे समाज में सौहार्द एवं एकजुटता को और अधिक सशक्त किया जा सके।कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी अतिथियों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।

Leave a Comment