Homeसामाजिक

एनसीसी ऑफिसर सुखविंदर सिंह तेवतिया की पदोन्नति

गाज़ियाबाद। 35 यू पी बी एन, एन सी सी मोदीनगर में श्री  कॉलेज निवाड़ी के एनसीसी ऑफिसर सुखविंदर सिंह तेवतिया को पदोन्नति के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पीके सिंह एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर पी दहिया ने सुखविंदर सिंह तेवतिया को स्टार लगाकर ऑफिसर से ऑफिसर के पद पर पदोन्नति किया। इस अवसर पर एन सी सी ऑफिसर डॉ  अमित कुमार, प्रवीण जैनर, लेफ्टिनेंट डॉ मुकेश कुमार, कैप्टन रजनीश जिंदल , लेफ्टिनेंट मुकेश शर्मा आदि ने सुखविंदर सिंह तेवतिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किये तथा प्रमोशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मंच संचालन एन सी सी ऑफिसर रितेश राय ने किया। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल पी के सिंह, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर पी दहिया,  कैप्टन रजनीश जिंदल , चीफ ऑफिसर राजीव मैत्रे , लेफ्टिनेंट डॉक्टर मुकेश कुमार , लेफ्टिनेंट मुकेश शर्मा , लेफ्टिनेंट नगेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट अमित शर्मा , फर्स्ट ऑफिसर प्रवीण जेनर , फर्स्ट ऑफिसर अमित कुमार , सेकंड ऑफिसर सुखविंदर सिंह तेवतिया, सेकंड ऑफिसर मनोज कुमार ,थर्ड ऑफिसर गुड्डू गुप्ता, केयरटेकर डॉ अनुराग गुप्ता, अनुराग, सूबेदार गुरु ,सूबेदार सरदार सिंह, हवलदार संजीत, हवलदार संतोष, पूर्व सूबेदार थापा हवलदार , पवन, विनय, विपिन , मनोज चंद्र आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button