
नई दिल्ली/पंडवाला कलां,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री सतपाल जी महाराज ने विकसित देशों में न्युक्लियर बम का परीक्षण करने की लगी होड को सृष्टी के आस्तिव के लिये गंभीर खतरा बताया हैं। श्री हंसजी महाराज ने सन 1960 में दिल्ली के रामलीला मैदान में “एंटी डॉइट कन्व्हेंशन” कर पुरी दुनिया को परमाणु हथियारों के अविष्कार पर रोक लगाने का आह्वान किया था। विश्व में शांति और सदभावना की स्थापना करने के लिये वे आजीवन प्रयासरत रहे है, उनका संदेश फैलाने के लिये हम सभी भारतवासियों को आगे आना होगा।
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा योगीराज परमसंत श्री हंस जी महाराज की 125वीं जयंती के शुभ अवसर पर पंडवाला कलां स्थित श्री हंस नगर आश्रम में दो दिवसीय “सदभावना सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दुसरे दिन संबोधित करते हुये मानव धर्म के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि, विकसित देशों में न्युक्लियर बम का परीक्षण करने की होड लगी हैं। पहले से बने हथियारों को अत्याधुनिक तकनीकी के हिसाब से अपडेट किया जा रहा हैं और उन्हे टेस्ट करने के लिये जानबुझकर लड़ाइयाँ करवाई जा रही हैं। वॉर इंडस्ट्री का बहुत बड़ा बिजिनेस बन जाने पर भी उन्हो चिंता व्यक्त की हैं।

श्री सतपाल जी महाराज जी ने मानवता का संदेश बड़े अनोखे तरिके से दिया। सदभावना सम्मेलन में संत ज्ञानेश्वर महाराज का “ज्योत से ज्योत जलाते चलो… प्रेम की गंगा बहाते चलो” यह गाना बजाया गया। जब यह गाना बजा तब पंडाल की सारी लाईट बंद कर दी गई थी और 25 हजार से ज्यादा मोमबत्तीयां जलाकार रोशनी की गई थी, सद्भावना सम्मेलन में सद्भावना का संदेश देने का यह अनोखा अंदाज अपने आप में काफी आकर्षक था।
उन्होने बताया कि, श्री हंस जी महाराज जी ने अपना पुरा जीवन समाजसेवा में समर्पित कर शांति और सदभाव का वातावरण कायम करने का कार्य किया महात्मा कबीर के वचनों का उल्लेख कर हिंदू और मुस्लिम का भेद मिटाने के लिये अध्यात्म की मूल शिक्षाओं को समझने का आह्वान जनमानस को किया, श्री हंसजी महाराज स्पष्टवादी व्यक्ती थे। श्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि पुरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के चपेट में हैं ग्लेशियर यूंही पिघलते रहे तो धरती को जलमग्न होने से कोई रोक नही पायेगा हम सब को धरती को विनाश से बचाने के लिये आगे आना होगा।
इस दौरान मंच पर उपस्थित मुख्य वक्ता श्री सतपाल जी महाराज, गुरुमाता श्रीमती अमृता रावत, श्री विभू जी महाराज, श्री सुयश जी महाराज सहित सभी दिव्य विभूतियों का फुल-मालाओं व् पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा जनमानस को प्रेरित किया गया और उन्हें अध्यात्म के पथ पर अग्रसर होने के लिए आह्वान किया गया|
विशेष अतिथि आगमन-

कार्यक्रम में मा. श्री राजा इकबाल सिंहजी(महापौर, दिल्ली), मा. श्री सुन्दर तँवर जी(डिप्टी चेयरमैन, MCD. दिल्ली), मा. श्री अमित जी (निगम पार्षद) और पंडित श्री मनोज शास्त्री जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समिति की तरफ से इन सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर राजा इकबाल जी और विधायक सुंदर तंवर ने भी अपने अपने विचार रखे।



