Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा

निवेशक जागरूकता से बनेगा आत्मनिर्भर भारत:सीए (डॉ.) अनुज गोयल

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)।  अनुज गोयल काॅलेज आॅफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर में “निवेशक जागरूकता कार्यक्रम“ का आयोजन इन्स्टीट्यूट चार्टेड एकाउन्टेन्ट्स आॅफ इण्डिया की शाखा- गाजियाबाद के तत्तवावधान में सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य वक्ता सीए विनोद रावल जी ने चेन्जिस इन इनकमटेक्स फाॅम्र्स और टेक्र्स ओडिट के विषय में विस्तृत जानकारी दी। निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत सीए काउन्सिल मेम्बर व अनुज गोयल काॅलेज आॅफ लाँ के अध्यक्ष व शिक्षाविद सीए० (डा०) अनुज गोयल जी ने अपने भाषण में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से आम जनता को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना है। ताकि वे बिना किसी डर से समझदारी पूर्वक बचत और निवेश कर सके। बचत और निवेश, मुचूअल फण्ड, मुद्रा स्फीति, वित्तीय धोखाधsडी से बचाव के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी। काॅलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल जी ने सभी चार्टेड एकाउन्टेन्ट्स का हार्दिक अभिनन्दन किया, ऐसे कार्यक्रम जनता व विधि विभाग के कराधान के छात्रो को लाभान्वित करने हेतु होते रहने चाहिए इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस कार्यक्रम में सीए नितिन गुप्ता (रीजनल काउन्सिल मेम्बर), सीए जयेन्द्र कुमार तिवारी, सीए (डा०) अभय कंसल (चेयरमैन), सीए अंकित गोयल (सचिव), सीए नितिन कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष), इसमें 150 चार्टेड एकाउन्टेन्ट्स, सीए वैभव गर्ग ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

काॅलेज के शिक्षको, विधि विभाग के 100 छात्र, छात्राओ व गणमान्य व्यक्तियो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और भोजनोपरान्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button