Homeखेलनोएडाशिक्षासामाजिक

केयर स्किल अकेडमी में उत्साह के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, ऑटोमोबाइल जूनियर बैच ने जीती ट्रॉफी

नोएडा,(आनन्द धारा)। केयर स्किल अकेडमी में विद्यार्थियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी, जेपी जी, ऑटोमोबाइल ट्रेनर मोहसिन खान, आरएसीडब्लू ट्रेनर अंबुज कुमार, देव बेदी और शुभेंदु उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ऑटोमोबाइल फाइनल बैच और ऑटोमोबाइल जूनियर बैच के बीच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें ऑटोमोबाइल फाइनल बैच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद आरएसीडब्लू और ऑटोमोबाइल जूनियर टीम के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑटोमोबाइल जूनियर टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में ऑटोमोबाइल जूनियर बैच ने ऑटोमोबाइल फाइनल बैच को हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के समापन पर संस्थान के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और खेल प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button