
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के 11 जुलाई को हुए प्रथम स्थापना दिवस समारोह की सफलता के बाद ग्राम रईसपुर स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी के आवास पर बालाजी युवा समिति ने उनका भव्य सम्मान किया। बालाजी युवा समिति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आनंद चौधरी को फूल-मालाएं पहनाईं और लड्डू खिलाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर आनंद चौधरी ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, संगठन के हर कार्यकर्ता, किसान और युवा साथी का सम्मान है। हम किसानों के अधिकारों और समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष जारी रखेंगे।”
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, सूबेदार जी, पिंकू पंडित जी, विजय उर्फ लाला, भूपेंद्र चौधरी, नीरज चौधरी, नीटू चौधरी सचिन चौधरी, अमरजीत चौधरी, अमित चौधरी, रोबिन चौधरी गजेंद्र पंडित जी,देवदत्त पंडित जी उर्फ़ देवो पंडित जी, चमन चौधरी, मुकेश चौधरी, मोहित कौशिक और राहुल कौशिक सहित बालाजी युवा समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने, किसानों की आवाज को बुलंद रखने और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।



