Homeविदेशहादसा

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से मची तबाही: 32 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा घायल, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

नई दिल्ली। वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में आपातकालीन टीमें तैनात कर दी गई हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राष्ट्रपति ने देश में लगाया आपातकाल

राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है और काराकस हवाई अड्डे को भारी क्षति के कारण बंद कर दिया गया है। उन्होंने उत्तरी राज्य ला गुआइरा की स्थिति को ‘वास्तविक त्रासदी’ और ‘आपदा क्षेत्र’ बताया है।
फाल्कन राज्य के गवर्नर विक्टर क्लार्क ने बताया कि बचावकर्मी मलबे में दबे 15 लोगों की तलाश कर रहे हैं।

राजधानी में चश्मदीदों ने बताया कि दृश्य किसी ‘हॉरर मूवी’ जैसा था, जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए मलबे के ऊपर से भाग रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button