Homeक्राइमनई दिल्लीबॉलीवुड

आमिर खान को मिली कथित धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वायरल पोस्ट या ऑडियो वास्तव में उसी गैंग की ओर से जारी किए गए हैं।

वायरल पोस्ट में आमिर खान को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी कथित तीसरी शादी को लेकर निशाना बनाया गया है। साथ ही उन पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है, जिन्हें कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट और कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन उनकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में आमिर खान की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, संबंधित सुरक्षा एजेंसियों या पुलिस की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले की वास्तविकता और धमकी की प्रामाणिकता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button