निटरा टेक्निकल कैंपस में आईसीईटीए -2026 का सफल समापन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। निटरा टेक्निकल कैंपस, गाजियाबाद में 18 जुलाई 2026 को आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ एंड देयर एप्लीकेशंस (ICETA-2026) के दूसरे एवं अंतिम दिन देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनोज शर्मा, बायोस्टैटिस्टिक्स विशेषज्ञ (अमेरिका) के ऑनलाइन व्याख्यान से हुआ, जिसमें उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, सांख्यिकीय मॉडलिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात डॉ. संदीप पोद्दार, डिप्टी वाइस चांसलर (रिसर्च एंड इनोवेशन), लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया ने अनुसंधान, नवाचार तथा वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं श्री योगेन्द्र पहाड़िया, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग लीडर, फार्नबरो, यूनाइटेड किंगडम ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में उभरते रुझानों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए तथा विचार-विमर्श किया।

डॉ. बी. के. शर्मा, निदेशक, निटरा टेक्निकल कैंपस ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी तथा देशभर से प्राप्त उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।
सम्मेलन का समापन निटरा टेक्निकल कैंपस के रजिस्ट्रार श्री के. के. दीवान द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी विशिष्ट वक्ताओं, प्रतिनिधियों, प्रायोजकों एवं प्रतिभागियों का सम्मेलन की सफलता में योगदान हेतु आभार व्यक्त किया।



