
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नवरात्रि में जगदम्बा महाकाली डासना वाली के दर्शन करने के लिए शिवशक्ति धाम डासना आए और उन्होंने शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज से सनातन धर्म की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की।
राजनीति में गिरिराज सिंह और धर्मक्षेत्र में यति नरसिंहानंद गिरी जी सदैव सनातन के मुद्दों पर वैचारिक मित्र रहे हैं।गिरिराज सिंह जी ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज से कहा कि वो अपनी ऊर्जा को मोदी जी और योगी जी से लड़ने के स्थान पर सनातन धर्म के शत्रुओं से लड़ने में लगाए। अगर वो ऐसा करते तो वो हर मुद्दे पर खुलकर उनके साथ खड़े होंगे।

शिवशक्ति धाम डासना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने कहा कि ऐसे समय में जब सनातन धर्म अपने अस्तित्व के सबसे बड़े खतरे में हैं, ऐसे में सनातन धर्म के सबसे दिलेर और ऊर्जावान धर्मगुरु को अपना सारा ध्यान अपने धर्म के शत्रुओं पर रखना चाहिए।जो कार्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी कर रहे हैं,वो ईश्वरीय कार्य है।ऐसे कार्य में उन्हें हर हिन्दू को अपने साथ लेकर चलना चाहिए ताकि वो अपने उद्देश्यों की सफलता की ओर चल सके।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी को मोदी जी और योगी जी का विरोध ना करने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके मन में गिरिराज सिंह जी के लिए बहुत सम्मान है और वो हमेशा उनके साथ रहेंगे।धर्म बहुत बड़ा है जिसके समक्ष कोई भी व्यक्ति चाहे तो कितना ही महत्वपूर्ण क्यों ना हो,गौण हैं।धर्म के व्यापक हित में वो मंत्री जी की बात का सम्मान रखेंगे और अब अपना ध्यान केवल सनातन धर्म के शत्रुओं पर केंद्रित करेंगे।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी की झटका मांस की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि यूं तो मांसाहार ही पूरी तरह से गलत है।उसमें भी मुस्लिम तरीके से हलाल किए जानवर का मांस खाना तो ब्रह्महत्या से भी बड़ा पाप है।मांस सहित हलाल उत्पादों का प्रयोग करने वाले हिन्दू अपने सम्पूर्ण वंश के विनाश का कारण बनेंगे।
पंडित सनोज शास्त्री और कृष्णवल्लभ भारद्वाज ने विधिविधान से केंद्रीय मंत्री जी के द्वारा मां और महादेव का पूजन कराया गया।
शिवशक्ति धाम डासना में उपस्थित भक्तगणों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी का स्वागत भी किया जिनमें अनिल यादव, डॉ उदिता त्यागी,शशि चौहान,अक्षय त्यागी, ब्रजमोहन सिंह,विकास नागर, अशोक गोयल, बीना गोयल सहित अनेक भक्तगण थे।



