Homeराष्ट्रीयशिक्षा

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

भोजपुर, मोदीनगर, (आनन्द धारा न्यूज़)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य संरक्षिका श्रीमती माया गोयल, कॉलेज अध्यक्ष सीए (डा.) अनुज गोयल, सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री अमन गोयल और कॉलेज डायरेक्टर डा. पूनम गोयल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान और जयघोष से परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। अध्यक्ष डा. अनुज गोयल ने कहा कि 15 अगस्त भारतवासियों के लिए आजादी के बाद मिली उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। डायरेक्टर डा. पूनम गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
ट्रस्टी अमन गोयल ने अपने संदेश में कहा कि भारत आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा, साहित्य और खेल के क्षेत्र में विश्वभर में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने भारतीय संविधान के पालन को देश के सम्मान और विकास की कुंजी बताया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजिका सुश्री अंजु रानी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, छात्र-छात्राओं ने भाषण, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति का माहौल बना दिया।

अंत में “जय हिंद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button