Homeशिक्षासामाजिक

साहिबाबाद थाने में बाल मित्र केंद्र ने वीर बाल दिवस पर आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

साहिबाबाद। समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान से “चुप्पी तोड़ हल्ला बोल “परियोजना के अंतर्गत दिनाँक  26/12/2024  को वीर बाल दिवस  के अवसर पर बाल मित्र केंद्र साहिबाबाद थाने में बालकों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिवाकर माडल पब्लिक स्कूल श्याम पार्क के बालकों को वीर शहीदों से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अमर शहीदों के द्वारा किए गए महान कार्य को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री योगेन्द्र पाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी मुख्य अतिथि,इंस्पेक्टर श्री  अमित प्रताप सिंह और उनकी सहयोगी टीम थाना  साहिबाबाद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे  और उन्होंने बालकों को संबोधित करते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा तथा साइबर क्राइम से स्वयं को सुरक्षित रखने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया और बताया कि यदि कोई अप्रिय घटना का अंदेशा होता है तो तुरंत सूचित करे।

समाधान अभियान संस्था की संस्थापक श्रीमति अर्चना अग्निहोत्री ने बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाव, पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी। तथा वीर बाल दिवस के महत्त्व को भी समझाया।कार्यक्रम में संस्था की  मैनेजर श्रीमती दीपा रानी भी  उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल अध्यापकों और पुलिस स्टाफ मे लोगों को जानकारी बहुत  महत्वपूर्ण लगी ।सभी को कार्यक्रम पसंद आया और उन्होंने संस्था के द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button