Homeबॉलीवूडराजनीतिसामाजिक

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने फीचर फिल्म ‘गोदान’ के टीज़र, पोस्टर व गीतों का किया विमोचन

देहरादून,(आनन्द धारा न्यूज़)। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फीचर फिल्म ‘गोदान’ के टीज़र, पोस्टर एवं गीतों का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौमाता में सनातन संस्कृति की आत्मा बसती है और यह फिल्म उसी भावना को सशक्त रूप से समाज के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास है।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ‘गोदान’ केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारी गौरवशाली सनातन परंपरा, गौमाता के वैज्ञानिक महत्व और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की मनोहारी वादियों और विभिन्न पावन तीर्थस्थलों में फिल्माई गई यह कृति विशेषकर युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने फिल्म के निर्देशक विनोद चौधरी सहित पूरी टीम को इस सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा जताई कि यह फिल्म समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और संवेदनशीलता को और सुदृढ़ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button