Homeसामाजिक

समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजवीर शर्मा की शोक सभा पर राजनेताओं सहित शहर के गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबाबाद, (पवन शर्मा)1जनवरी। लाजपत नगर निवासी, समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री राजवीर शर्मा का 20 दिसंबर 2024 को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय शर्मा जी की स्मृति में 01जनवरी 2025 को लाजपत नगर सामुदायिक भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा में मानव उत्थान सेवा समिति, साहिबाबाद की शाखा से श्री प्रेमपुरी आश्रम प्रभारी महात्मा अत्रेय बाईजी ने सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम श्री के. के शर्मा पूर्व विधायक, श्री सुनील शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , श्री सुरेन्द्र कुमार मुन्नी पूर्व विधायक , श्री रामआसरे शर्मा पूर्व चेयरमैन, श्री विजय चौधरी अध्यक्ष कॉंग्रेस , श्री नरेंद्र राठी, श्री नरेश शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, श्री शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, श्री पी .एन शर्मा, श्री अनिल शर्मा जी उपस्थित थे। और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
समाजसेवा और आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार में संत महात्माओं के सहयोग में हमेशा सक्रिय रहे। स्वर्गीय श्री राजवीर शर्मा जी मानव उत्थान सेवा समिति के निष्ठावान, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने 2000 में गुरु दरबार से अध्यात्म ज्ञान की दीक्षा प्राप्त की थी और 2019 से 2024 तक श्री प्रेमपुरी आश्रम, साहिबाबाद के शाखा प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनकी विनम्रता, सेवा भावना और मधुर व्यवहार समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। 
समर्पण और संघर्षशीलता का प्रतीक – शर्मा जी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहे। सत्संग, सुमिरन-भजन और सेवा कार्यों में उनकी गहन रुचि थी। उनका जीवन परोपकार, निष्ठा और संघर्षशीलता का उदाहरण था।

शोकाकुल परिवार
पं.मनोज शर्मा (पुत्र), पं. अनुज शर्मा (पुत्र),  अनंत शर्मा (पौत्र) , राजेश्वर शर्मा ( भाई) , रामबीर शर्मा (भाई) , सुखबीर शर्मा (भाई), हम सभी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। स्वर्गीय राजवीर शर्मा जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button