Homeशिक्षासामाजिक

कोलंबिया कॉन्वेंट इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा)। राज नगर एक्सटेंशन स्थित कोलंबिया कॉन्वेंट इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया। इस अवसर पर “भारत के हरित पुरुष” के रूप में प्रसिद्ध विजयपाल बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सकारात्मक वातावरण बनाया।

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. ललिता सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुनील चौधरी, अध्यक्ष वी.एम. त्यागी और प्रबंध निदेशक एस.सी. त्यागी भी उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्रों ने “धरती करे पुकार” शीर्षक से प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही “धरती गीत” और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृक्षारोपण अभियान रहा, जिसमें अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विजयपाल बघेल ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में उप-प्रधानाचार्य उषा रानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरा कार्यक्रम प्रेरणादायक और सफल रहा, जिसने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button