Homeअध्यात्मसामाजिक

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की उपस्थिति से धार्मिक माहौल में बिखरी सकारात्मक ऊर्जा- अश्वनी शर्मा

गाज़ियाबाद। में आयोजित आठ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ के तृतीय दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपनी शुभ उपस्थिति दर्ज कराई। इस पावन अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ अर्पित कीं एवं इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना केवल सनातन संस्कृति ही संपूर्ण विश्व को प्रदान करती है। उन्होंने यज्ञ की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन समय में जिन क्षेत्रों में नियमित यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया, वहाँ संक्रमण का प्रभाव नगण्य रहा। यह दर्शाता है कि यज्ञ केवल आध्यात्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रभावशाली है।

इस अवसर पर अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा ने मयंक गोयल एवं उनके परिवार द्वारा पीढ़ियों से राष्ट्र एवं संस्कृति की सेवा में दिए जा रहे अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद भाजपा संगठन को मयंक गोयल जैसे कर्मठ, राष्ट्रनिष्ठ एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होना, न केवल गाज़ियाबाद बल्कि संपूर्ण संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मयंक जी का धर्म कार्य के लिए समय निकालना हम सभी के लिए उत्साह एवं प्रेरणा का विषय है।

इस पावन अवसर पर परम पूज्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए और धर्म, सत्कर्म एवं यज्ञ के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने आध्यात्मिक अनुशासन एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे अनुष्ठान समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button