Homeराजनीति

जापान दौरे के पहले दिन सीएम योगी ने 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर किए हस्ताक्षर

लखनऊ,(आनन्द धारा न्यूज़)। योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई। विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
ये समझौते कृषि यंत्र निर्माण, औद्योगिक मशीनरी, जल एवं पर्यावरण अवसंरचना समाधान, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग एवं ग्राफिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों से संबंधित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन निवेशों से प्रदेश में विनिर्माण क्षमता का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विशेष रूप से Kubota Corporation, जिसकी स्थापना वर्ष 1890 में हुई थी और जिसका मुख्यालय ओसाका में है, कृषि और औद्योगिक मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखती है। कंपनी ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, इंजन और निर्माण उपकरणों के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण अवसंरचना समाधान जैसे पाइप, पंप और ट्रीटमेंट सिस्टम के निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।

राज्य सरकार के अनुसार, ये समझौते उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और सशक्त करेंगे तथा भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button