Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

रामलीला में विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध व श्री राम लक्ष्मण द्वारा जनकपुरी की यात्रा का मंचन किया

मुरादनगर। यहां टंकी रोड पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध व श्री राम लक्ष्मण द्वारा जनकपुरी की यात्रा का बड़े सुंदर ढंग से मंचन किया गया।
मुनि विश्वामित्र राक्षसों के यज्ञ में विघ्न उत्पन्न करने से परेशान होकर महाराजा दशरथ के पास गए और यज्ञ की रक्षा के लिए उन्होंने राम लक्ष्मण को अपने साथ भेजने के लिए कहा। पहले तो राजा दशरथ ने मना किया परंतु विश्वामित्र के कहने पर उन्होंने सहर्ष दोनों राजकुमारों को भेजना स्वीकार कर लिया। राम लक्ष्मण ने राक्षसी ताड़का का वध किया और मुनियों के यज्ञ की रक्षा की। राजा जनक ने मुनि विश्वामित्र के पास सीता स्वयंवर का निमंत्रण भेजा जिस पर मुनि विश्वामित्र दोनों राजकुमारों को साथ लेकर जनकपुरी पहुंच गए।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संचालक बुद्ध प्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मंच संचालक राजकुमार गोयल, हर्षित गोयल, सभासद भूपेंद्र पाल, डॉ राजेंद्र अरोड़ा, महेशचंद गोयल, आदित्य गोयल, संजय सिंघल, निशंक गोयल, उज्जवल, अभिनव गोयल, प्रखर गोयल, वृंदुल मित्तल, मंजू रानी, सुमन, सपना गोयल, रेयांश, शौर्य गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button