गाजियाबाद
नवरात्रि में पंचवटी कॉलोनी की महिलाओं ने किया कीर्तन

गाज़ियाबाद।(आनन्द धारा न्यूज)। नई पंचवटी कॉलोनी स्थित भवन संख्या B-207 के सत्संग हाल में कालोनी की महिलाओं द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य में राम नवमी के दिन महागौरी माता का गुणगान करते हुए कीर्तन किया गया। साथ ही, डांडिया नृत्य पर थिरकते हुए समां बांध दिया। इस मौके पर गीता मित्तल, पुष्पा चौधरी, रागिनी सोनी, मनीषा चौधरी उर्फ नीलू, रेनू गोयल, गायत्री देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।




