गाजियाबाद

दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन


मुरादनगर ।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में टंकी रोड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में मंगलवार को दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ।
राम वनवास प्रसंग के अंतर्गत महाराज दशरथ शैय्या पर लेटे हुए अपनी रानियों को युवावस्था में मिले श्राप की कथा सुनाते हैं। राम, लक्ष्मण और सीता के वन गमन का समाचार पाकर वे अपने प्राण त्याग देते हैं। तत्पश्चात कुलगुरु वशिष्ठ दूत भेजकर भरत व शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलवाते हैं। अयोध्या पहुंचने पर भरत अपनी माता कैकई को कठोर शब्द कहते हैं और मंथरा को भी भला-बुरा सुनाते हैं।
मंडल के कलाकारों द्वारा किए गए इस मंचन ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों में अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, हर्षित गोयल, डॉ. राजेंद्र अरोड़ा, प्रमोद गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, राजकुमार गोयल, सार्थक गोयल, महेशचंद गोयल, वरुण कुमार, निशंक गोयल, अनिल कुमार, दीपक सिंघल, दीपक गोयल, मनोज गुप्ता, सचित गोयल, वासु गुप्ता, पंकज यादव, सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button