Homeअध्यात्मयात्रासामाजिकसांस्कृतिक

सहारनपुर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय सद्भावना सत्संग एवं यात्रा का भव्य आयोजन

सहारनपुर,(आनन्द धारा न्यूज़)। मानव उत्थान सेवा समिति, कल्याण आश्रम सहारनपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय सद्भावना सत्संग एवं सद्भावना यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भावना और शांति का संदेश दिया गया।

सद्भावना यात्रा का शुभारंभ कल्याण आश्रम, दीप विहार कॉलोनी से हुआ, जिसे सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा दीप विहार कॉलोनी से प्रारंभ होकर आवास विकास, कलेक्ट्रेट, हरि मंदिर होते हुए चंदन नगर पार्क पहुँची। वहीं दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सुविख्यात श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से विभिन्न तीर्थ स्थलों से पधारे आत्मानुभवी संत-महात्माओं महात्मा श्री शरणानन्द जी, महात्मा श्री तारामती बाई जी, महात्मा श्री रिद्धि बाई जी एवं वैष्णवी बाई जी ने गीता, रामायण, गुरु ग्रंथ साहिब और कुरान सहित अनेक धर्मग्रंथों के आधार पर प्रवचन करते हुए सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया।

सहारनपुर कल्याण आश्रम की प्रभारी महात्मा रिद्धि बाई जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति, जिसके प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज हैं, एक ऑल इंडिया रजिस्टर्ड संस्था है। यह संस्था विगत कई दशकों से आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार के साथ-साथ सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, आपदा राहत, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पाठ्य सामग्री व दवा वितरण तथा जनजागरण यात्राओं जैसे व्यापक सामाजिक कार्य कर रही है। इसी क्रम में सहारनपुर में यह विशाल दो दिवसीय सत्संग एवं सद्भावना यात्रा आयोजित की गई।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ संत-महात्माओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर पार्षदों एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पार्षद सुनील, पार्षद संजय, समिति जिलाध्यक्ष जयपाल सैनी, सचिव त्रिलोकचंद गुप्ता, ईश्वर, ओमवीर, सोनू सैनी, कंवरपाल सैनी, गजे सिंह सैनी, ब्रह्म सिंह सैनी, डॉ. शशि, धीर सिंह, अंकुज सैनी, मास्टर प्रदीप, सुदामा सैनी, शुभम सैनी, सविता, माया, ममता, प्रीति, वंशिका बहन, पावन भाई** सहित संस्था के शाखा अधिकारी, सेवा दल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भक्त समाज उपस्थित रहा।

कार्यक्रम की सभी अतिथियों व स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे समाज में सद्भाव और शांति को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button