Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

माता श्री राजेश्वरी जयंती पर मानव उत्थान सेवा समिति ने टी.बी.अस्पताल (महरौली) में 150 मरीजों को बाँटे फल

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। माता श्री राजेश्वरी की जयंती के पावन अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति, मानव कल्याण आश्रम असोला द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम प्रभारी दीपांजलि बाईजी एवं सहयोगी हेमा बाईजी के कुशल निर्देशन में यह सेवा कार्य टी.बी.अस्पताल, लाड़ोसराय (महरौली, दिल्ली) में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती लगभग 150 मरीजों को फल वितरित किए गए। इस सेवा में फतेहपुर बेरी और आयानगर शाखा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने सेवा भावना से प्रेरित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर समिति की ओर से सभी सहभागी सदस्यों और सेवाभावियों का हार्दिक धन्यवाद किया गया। यह कार्य न केवल मानवता की सच्ची सेवा है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि पर्व और उत्सव के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा उत्सव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button