
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (NCP), उत्तर प्रदेश द्वारा पार्थ अजीत पवार के जन्मदिवस एवं राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में जानकी सभागार, कवि नगर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में दिनांक- 21 मार्च 2026 को एक अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायक समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश बनकर उभरा।
पार्थ पवार के व्यक्तित्व एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सर्वत्र सराहना करते हुए वक्ताओं ने उन्हें युवाओं के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पार्थ पवार निरंतर जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राज्यसभा में उनका चयन देश के युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर विकास, सेवा और समर्पण के नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से आई सैकड़ों सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संगठनों की प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुभाष गुप्ता एवं उनकी टीम रेड क्रॉस से एमके अग्रवाल, डॉ. शशि श्रीवास्तव एवं टीम (पतंजलि महिला समिति), हरिओम शर्मा एवं टीम सेवा भारती, भारतीय किसान यूनियन (अनाज), एम.सी. गौर एवं टीम कैलाश मानसरोवर समिति, सीमा गोयल, गजेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, विशाल शर्मा, राजबीर त्यागी, संगीता माहेश्वरी, ऋतु गुप्ता, नीलम शर्मा सहित अखंड भारत मिशन के कार्यकर्ता, चिंतांश महासभा, अग्रवाल महासभा, ब्राह्मण महासभा, यादव महासभा, आनंद सेवा समिति, ललित चौधरी एवं टीम सनातन जीव उत्थान संगठन, दक्ष नगर एवं टीम युवा शक्ति संगठन, राहुल चौधरी एवं टीम भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), रोहित आर्य, प्रवीण मित्तल (संस्थापक – 30 डेज टेक्नोलॉजी लिमिटेड), अधिवक्ता राजीव शर्मा (मानवाधिकार पक्षकार), विपिन देव (संस्थापक – शारदा परिवार), रमन शर्मा (संपादक – सोशल मीडिया टाइम्स) सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी टीम के साथ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विमल शर्मा के उद्बोधन ने पूरे आयोजन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। विशेष रूप से धीरज शर्मा जी का संबोधन अत्यंत प्रेरणादायक, दूरदर्शी एवं जोश से भरपूर रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में युवाओं को केवल दर्शक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि संकल्प, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़े, तो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
धीरज शर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन की शक्ति को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस एक ऐसा मंच है, जहां से युवा अपने विचारों को दिशा देकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके ओजस्वी, आत्मविश्वास से परिपूर्ण एवं ऊर्जा से भरपूर शब्दों ने पूरे सभागार में नई चेतना और उत्साह का संचार किया, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को संगठन और राष्ट्र के प्रति और अधिक समर्पित महसूस करने लगा। वहीं डॉ. विमल शर्मा जी ने अपने विचारों में सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया। उनके सारगर्भित एवं संतुलित उद्बोधन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन योगी जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम संयोजक अश्वनी शर्मा, मे सुश्री बैनी (राष्ट्रीय सचिव), सुश्री माधवी (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), अधिवक्ता अनिल वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राज कौशिक जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ओजस्वी एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति से पूरे सभागार को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।
इस अवसर पर स्वर्गीय अजीत दादा पवार के योगदान, उनके समर्पण एवं जनसेवा की भावना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मंच से युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़कर कार्य करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक अश्वनी शर्मा द्वारा कार्यक्रम में लगी समस्त टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उपस्थित पूज्य प्रज्ञानंद सरस्वती जी के सान्निध्य एवं आशीर्वाद हेतु उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

समारोह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाजसेवा, जनकल्याण और युवा सशक्तिकरण का एक व्यापक आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनेत्रा पवार एवं पार्थ पवार सहित शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है और देश के युवाओं को एक नई दिशा, नई ऊर्जा और नई सोच प्रदान कर रही है।



