जागरूकता अभियान और सेवा भाव से सफल बना दुलारी देवी फाउंडेशन का शिविर

नोएडा,(आनन्द धारा)। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए दुलारी देवी फाउंडेशन द्वारा भोगल स्थित दिल्ली इंटरनेशनल हैप्पी स्कूल में आधार सेवा एवं सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इंडिया पोस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में नए आधार कार्ड बनाए गए तथा पुराने आधार कार्ड में आवश्यक सुधार किए गए। साथ ही, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत छोटी-छोटी बालिकाओं के खाते खोले गए, जिससे अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुलारी देवी फाउंडेशन की टीम द्वारा पहले से ही व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दी गई। संस्था पिछले लगभग 10 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है तथा जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के साथ महिलाओं एवं बच्चों के हित में विशेष पहल करती आ रही है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री सुब्रतो मन्ना (केंद्रीय समन्वय प्रमुख), श्रीमती शालिनी गोयल (परियोजना प्रमुख), सुश्री सीता पासवान (कार्यालय प्रभारी), श्रीमती तरनदीप कौर (अध्यापिका, ज्ञानशाला), रतन प्रजापति, पवन यादव, अंश पांडेय एवं रहमान उपस्थित रहे।
इस पहल के माध्यम से दुलारी देवी फाउंडेशन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सच्चे प्रयास और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।



