Homeअध्यात्मसांस्कृतिक

संजय नगर रामलीला ग्राउंड में शुरू हुआ पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ

गाजियाबाद। आर्य समाज संजय नगर सेक्टर 23 द्वारा 6 नवंबर से 10 नवंबर तक यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं मानव जीवन में संस्कारों के महत्व को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य जहां पर्यावरण की शुद्धि है वहीं आज की युवा पीढ़ी को मानव जीवन में संस्कारों के महत्व और वेदों के दिव्य ज्ञान से अवगत कराना है। इस महायज्ञ को आयोजक सेवा राम आर्य  की देख रेख में दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दूसरा चरण सायंकालीन सत्र 3 बजे से 5. 30 बजे तक होता है गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से पधारे आचार्य डॉ योगेश शास्त्री जी मानव जीवन में यज्ञ के महत्व को समझाते हुए बोले कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है हम प्रकृति के पोषण के लिए क्या कर रहे हैं हमें प्रकृति को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण और यज्ञ अवश्य करना चाहिए।

यज्ञ करने से बड़ा कार्य कोई नहीं होता समाज के युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से परिचय कराने में इस महायज्ञ का बहुत बड़ा महत्व है इस यज्ञ के ब्रह्म डॉ योगेश शास्त्री , गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से है और वेद पाठ कराने के लिए आचार्य जयवीर शास्त्री , गुरुकुल बरनावा , आचार्य सोहित योगी , गुजरात से पधारे हैं यज्ञ में प्रवचन और भजन बिजनौर से आए पंडित कुलदीप विद्यार्थी करा रहे हैं इस महायज्ञ के मुख्य अतिथि स्वामी आर्यवेश जो प्रधान , सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली एवं पंडित माया प्रकाश त्यागी कोषाध्यक्ष सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली, वीरेंद्र शास्त्री, सहारनपुर, डॉ सुमेधा गुरुकुल चोटी पूरा प्राचार्य सोनिया एवं प्रमोद , अरविंद शास्त्री, गुरुवचन शास्त्री, पद्मश्री डॉ सुकामा हैं समस्त आर्य समाज संजय नगर गाजियाबाद की सम्मानित जनता को इस महायज्ञ में पूर्ण आहुति देने के लिए आमंत्रित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button