Homeअध्यात्मसामाजिक

मुरादनगर : श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ किया रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में यहां टंकी रोड पर बुधवार को पूर्व चैयरमेन विकास तेवतिया ने यज्ञ के साथ भूमि पूजन किया। पंडित चंद्रशेखर कौशिक ने विधि विधान के साथ पूजन व यज्ञ कराया तथा हनुमान जी की ध्वजा फहरायी गयी।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर ने कहा कि भगवान श्री राम ने संसार को आपसी सद्भाव का संदेश दिया। उनकी सभी लीला मानव का कल्याण करने वाली है। रामलीला महोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्रतिवर्ष रामलीला करने का अभिप्राय यही है कि उनके चरित्र से हम शिक्षा ग्रहण करें।
कमेटी के संचालक बुद्ध प्रकाश गोयल ने बताया कि रामलीला मंचन का भव्य आयोजन 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 3 अक्तूबर तक होगा। कमेटी के संचालक अरविंद भारतीय, सुशील कुमार गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सेवा निवृत एसीपी अनिल समानिया, राकेश मोहन गोयल, रामकिशन बंधु, महेश गोयल, संजीव त्यागी, बोबी पंडित, तरुण गोयल, लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अमरीश गोयल, राजकुमार गोयल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राहुल गोयल, भूपेंद्र पाल, संजय गोयल, ब्रजेष्वर निमी, मनोज शर्मा, संदीपशर्मा, पंकज गर्ग, थानाध्यक्ष अकिंत कुमार चौहान, राजकुमार गर्ग, डा बबीता गर्ग, दमयिंंत सिंह, गीता चौधरी, तनु शर्मा, सभासद नितिन कुमार, संजय सिंहल, प्रदीप गोयल, महेश सिंघल, दीपक गुप्ता, अनिल गोयल, हरिओम गुप्ता, राकेश गर्ग, मंगलसैन गर्ग, राकेश गोयल, पूरनमल जिंदल, विनोद जिंदल, अंशुल रस्तोगी, विवेक प्रकाश गर्ग, मोहित त्यागी, अषोक खटीक, नितिन गोयल, राजीव शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, राम अग्रवाल, लोकेष वर्मा, अम्बरीष अलंकार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button