Homeराजनीति

त्योहारों के चलते उपचुनाव की नई तारीख घोषित, अब 20 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। आगामी त्योहारों के चलते केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब ये उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होंगे। यह निर्णय चुनाव आयोग ने कांग्रेस, भाजपा, बसपा, रालोद, और अन्य दलों के आग्रह पर लिया है, ताकि संभावित कम मतदान की स्थिति से बचा जा सके।
23 नवंबर को आएंगे नतीजे

देशभर के विभिन्न राज्यों में होने वाले इन उपचुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा, पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा 20 नवंबर को, जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button