Homeगाजियाबादशिक्षासांस्कृतिक

प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई हरित दीवाली

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23, संजय नगर,गाज़ियाबाद में हर्षोल्लास के साथ दीवाली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गणेश वंदना एवं लक्ष्मी वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के मैनेजर जे. पी. त्यागी उप प्रबंधक एकान्त भारद्वाज तथा वर्षा त्यागी ने उपस्थित छात्रों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया और ‘हरित दीवाली’ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पटाखों से दूरी बनाते हुए दीवाली को दीपों, प्रेम और सद्भावना से मनाना चाहिए।

बच्चों ने पूजा के उपरांत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे। पूरे परिसर में उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों एवं उपहारों का वितरण किया गया। इसी के साथ विद्यालय परिवार ने एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित दीवाली मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button