Homeशिक्षा

चित्तौरा ब्लाक संसाधन केंद्र में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा अधिकारी ने किया प्रधानाध्यापकों को संबोधित

चित्तौरा/बहराइच,(आनन्द सागर मिश्र,आनन्द धारा न्यूज़)। विकास खण्ड चित्तौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीहा में चित्तौरा ब्लाक के सभी प्रधानाध्यापको/प्रभारी प्रधानाध्यापको की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन ने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त प्रधानाध्यापको को शासन की मंशानुसार समय समस्त प्रकार के मिलने वाली सुविधाएं 06 से 14 आयु वर्ग के समस्त बच्चो को शिक्षा अवश्य प्रदान की जाय तथा परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत समस्त बच्चो को टी एल एम आधारित रोचक शिक्षण कार्य सम्पूर्ण गुणवत्तापूर्ण प्रदान करना है।

कुछ कमजोर बच्चो को उपचारात्मक शिक्षण भी प्रदान किया जाय।यदि आपके द्वारा रोचक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे तो आपके द्वारा बताई गई कुछ आवश्यक समस्याओ का निदान भी प्रमुखता के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्या विलास पाठक, भूपेंद्र श्रीवास्तव, विशेश्वर सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, अंजलि शुक्ला,सूर्य कुमार पांडेय,आशीष कुमार, दिलीप कुमार पांडेय, अजय कुमार, नदीम अहमद, रंजना वर्मा- एजुकेटर,कुमार अभय,सुरेश कुमार यादव ए आर पी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button